jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

Live Today : मस्जिद के सर्वे लिए गई टीम पर पथराव,  रविवार की सुबह मस्जिद के बाहर हंगामा ! 

रविवार की सुबह मस्जिद मे सर्वे के लिए गई टीम पर उपद्रवियो ने पथराव किया।पुलिस द्वार सख्ती कर आशु गैस के गोले छोड़े गये कुछ युवको को गिरफ़्तार भी किया गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र, प्रदेश के संभल में कोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह सर्वे टीम पहुंची। जब अंदर सर्वे चल रहा था। इसी दौरान मस्जिद के बाहर गलियों में भारी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे।

- Install Android App -

मस्जिद के बाहर नारेबाजी के साथ पत्थरबाजी।
पुलिस को पहले उपद्रव होने की सम्भावना थी जिसको देखकर सर्तकता रखी। मस्जिद के बाहर लोगो ने अचानक नारेबाजी के बीच पत्थरबाजी शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद पुलिसबल ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। हवाई फायर भी किया गया। काफी देर तक हालात तनावपूर्ण रहे।बताया जा रहा है पुलिस द्वारा कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है।
मामला कोर्ट मे चल रहा है और कोर्ट के आदेश पर ही सर्वे टीम मस्जिद पहुची थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संभल के हालात पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने डीजीपी प्रशांत कुमार से जानकारी ली और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।