jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

इंदौर में लोडिंग वाहन ने 4 लोगों को टक्कर मारी, 2 की हालत गंभीर

इंदौर।  मध्य प्रदेश के इंदौर में खंडवा रोड पर तेज रफ्तार लोडिंग वाहन के टक्कर मारने से हादसा हो गया। इसमें दो महिलाएं समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें महिलाओं की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नशे में धुत होने के कारण ये हादसा हुआ है।

- Install Android App -

पूरा मामला इंदौर में खंडवा रोड का है। यहां सोमवार को दोपहर के समय चार लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने चारों लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं समेत 4 लोग घायल हो गए। इसमें महिलाओं की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक 15 फीट तक वाहन के साथ घसीटते चले गए।

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त आरोपी ड्राइवर नशे में धुत था और बेहोशी की हालत में था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दे दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।