jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

म.प्र. में लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण के अंतर्गत 9 लोकसभा सीटो के लिए मतदान

हरदा में भारतीय सेना से सेवानिवृत कर्नल दिनेश शर्मा व्हीलचेयर से पहुंच मतदान किया। गोकुलदास देव कॉलोनी निवासी 108 वर्षीय मथुरा बाई ने  मतदान किया…

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल/ हरदा : लोकसभा चुनाव 2024 मप्र। प्रदेश में लोकसभा चुनाव की धूम बनी हुई एक ओर मौसम में तापमान बढ़ रहा है तो दूसरा मतदाताओं का उत्साह भी कम नही है। ऐसा लगता है कि सूरज और मतदाताओ के हौसले की टक्कर हो रही हैं। मंगलवार को मप्र में लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के अंतर्गत 9 लोकसभा सीटो के लिए मतदान हो रहा हैं। मतदान केंद्रो में मतदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा हैं। सुबह 7.30 बजे तो लोगो की खासी लाइन लगना शुरु हो गई और 9 बजे तक तो यहां पर अच्छा माहौल बन गया है। महिला और पुरुषो की लाईन अलग अलग बनाई गई। विकलांग और वरिष्ठ नागरिकों को सीधे मतदान केंद्र प्रवेश दिया गया। बता दे कि इस चरण में 1.77 करोड़ से अधिक मतदाता 127 उम्मीदवारों में से अपनी पसंद के प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे।इस चरण पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, दिग्विजय सिंह, कैबिनेट मंत्री ज्योर्तिरादित्या सिंधिया के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जायेगा। जिसका परिणाम 4 जून को देखने को मिलेगा।