jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

लव जिहाद (इंदौर) : अल्फेस ने हिंदू छात्रा से दोस्ती की फिर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाब

छात्रा ने आरोप लगाया कि बाद मेें वह मुझ पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने लगा कि तुम मुस्लिम बन जाओ तो मै तुम से शादी कर लूंगा।उसकी बात न मानने पर वह कई प्रकार से धमकी देने लगा।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर में आए दिन लव जिहाद की घटनाएं हो रही है।वर्ग विशेष के युवाओं द्वारा नाम छुपा कर दोस्ती कर फिर लड़कियों से शादी करना और फिर धर्म परिवर्तन का येन केन दबाब बनाया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला शहर के छोटी ग्‍वालटोली थाने में आया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुजराती कालेज में लव जिहाद मामले में पुलिस ने छोटी अल्फेस खान को गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके परेशान छात्रा ने हिंदू संगठन के पदाधिकारियों से मदद ली। ग्वालटोली थाने में जाकर शुक्रवार को एफआइआर दर्ज करवाई।
बताया जा रहा हैं कि 7 माह पूर्व आरोपी युवक अल्फेस निवासी डबल चौकी  से उसकी पहचान हुई थी। आरोपी अल्फेस भी गुजराती कालेज नसिया रोड में अध्ययन करता है। छात्रा ने आरोप लगाया कि बाद मेें वह मुझ पर धर्म परिवर्तन का दबाब बनाने लगा कि तुम मुस्लिम बन जाओ तो मै तुम से शादी कर लूंगा।उसकी बात न मानने पर वह कई प्रकार से धमकी देने लगा। इस पर युवती के परिवार ने हिंदू संगठन की मदद ली और शुक्रवार को थाने पहुंचे। जहां पुलिस अफसरों ने छात्रा से बात की तो उसने अल्फेस के खिलाफ बयान दिए। रात में पुलिस ने अल्फेस के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली। टीआइ उमेश यादव के मुताबिक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –