jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

चंद्रग्रहण पर एक घंटे पहले बंद होगा महाकाल मंदिर, रात 9:58 पर होंगे पट बंद

उज्जैन।  उज्जैन स्थित विश्‍व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में आगामी रविवार, 7 सितम्बर को लगने वाले चंद्रग्रहण को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। सामान्य दिनों में जहां मंदिर के पट रात 11 बजे बंद होते हैं, वहीं इस दिन भगवान महाकाल का दरबार एक घंटे पहले बंद कर दिया जाएगा। मंदिर समिति ने बताया कि चंद्रग्रहण का प्रारंभ रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगा. इससे पूर्व शयन आरती रात 9:30 बजे सम्पन्न की जाएगी और ठीक 9:58 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।

- Install Android App -

समिति ने आगे कहा कि ग्रहण की समाप्ति के बाद सोमवार भस्मारती से पहले मंदिर का शुद्धिकरण होगा। इसके बाद श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। खास बात यह है कि सूतक काल के दौरान भी मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा और श्रद्धालु भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना कर पाएंगे।