jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Mahow News : थार गाड़ी के साथ स्टंट कर रहे थे गाड़ी तालाब में डूब गई

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 महू | शहर से करीब 20 किमी दूर चोरल डैम में 15 अगस्त को एक गाड़ी तालाब में डूब गई। दरअसल कुछ लोग थार गाड़ी के साथ स्टंट कर रहे थे। स्टंट करते हुए गाड़ी अचानक असंतुलित हो गई और तालाब में गहरे पानी में चली गई। इसके बाद आसपास मौजूद पर्यटकों ने उन्हें बाहर निकाला।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, घटना 15 अगस्त की बताई जा रही है। अवकाश होने के कारण चोरल डैम पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे थे। तभी कुछ लोग थार को भी पीछे के रास्ते से तालाब किनारे ले आए। लोग वहां पानी में स्टंट कर रहे थे। तभी गाड़ी असंतुलित हुई और गहरे पानी में चली गई। पानी में जाते ही कार डूबने लगी। यह देखते ही आसपास मौजूद सैलानी पानी में कूदे और गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकाला। घटना में किसी तरह को कोई जनहानि नही हुई। पर गाड़ी डूबने के बाद उसे दूसरी गाड़ी के सहारे रस्सी से खींच कर बाहर निकाला गया।