jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Mandla : केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने मतदाताओं से मांगी माफी

भाजपा गरीबों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सड़क, पानी, बिजली, मकान सब दिए गए। देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। – केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते 
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मंडला।जिले के निवास नगर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाने आए केंद्रीय इस्पात एवं राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस पर रोष व्यक्त किया। बोले- जनता को गुमराह कर कांग्रेस का विधायक निवास विधानसभा में बना दिया
कहा कि कांग्रेसियों के द्वारा बहला-फुसलाकर हमारी भोली भाली जनता को गुमराह कर कांग्रेस का विधायक निवास विधानसभा में बना दिया। मगर कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही गिर गई और पुनः भाजपा की सरकार प्रदेश में आई। मगर निवास विधानसभा में डॉ अशोक मर्सकोले विधायक रहे जिन्होंने 5 सालों में क्या किया? यह हर व्यक्ति उनसे पूछ रहा है।

- Install Android App -

कोई कार्यकर्ता भले काम न करे, मगर उनसे बोल देना कि पार्टी को ही वोट दे
उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं और भाजपा पदाअधिकारियों से पुराने कार्यकर्ता बाबा, कंधीलाल को संबोधित कर के पूछा। उसके उपरांत कहा कि कोई कार्यकर्ता भले काम न करे। मगर उनसे बोल देना कि पार्टी को ही वोट दे। साथ ही यह भी कहा कि मेरे से अगर कोई गलती हो गई हो तो मुझे गाली दे देना, डांट लेना बैठकर बात कर लेना। मगर पार्टी के साथ दगा नहीं करना ।भाजपा गरीबों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सड़क, पानी, बिजली, मकान सब दिए गए। देश के प्रधानमंत्री ने गरीबों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं। यह योजना 2016 से चालू की गई थी जो अभी तक चल रही है।