jhankar
ब्रेकिंग
नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1... हरदा: 1959 से एक ही दरबार, पूरा गांव एक! मां दुर्गा की अनूठी मिसाल

दिल्ली: रघुबीर नगर के वेयरहाउस में भीषण आग, ई-रिक्शा बैटरी फटने से 2 की मौत

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में रविवार देर रात एक वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा की बैटरी में शॉर्ट सर्किट और विस्फोट बताया जा रहा है।

चार्जिंग के दौरान बैटरी में हुआ ब्लास्ट

दिल्ली फायर सर्विस को रात 11:30 बजे के आसपास सूचना मिली कि रघुबीर नगर के एक मकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर 4 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं।

आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी जहां ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक चार्जिंग के दौरान बैटरी में शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। करीब 12:35 बजे तक आग पर काबू पाया गया।

2 लोगों की मौत, 1 महिला को बचाया गया

इस हादसे में 2 लोगों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय शशि कुमार के रूप में हुई जो उसी इमारत में अपने परिवार के साथ रहते थे। दूसरे मृतक 55 वर्षीय बल्लू हैं जो बेघर थे और अक्सर ग्राउंड फ्लोर पर रुकते थे। दोनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

- Install Android App -

आग लगने के दौरान एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अवैध रूप से चल रहा था चार्जिंग स्टेशन

फायर विभाग के अनुसार यह चार्जिंग स्टेशन बिना अनुमति के चलाया जा रहा था। यहां न तो फायर सेफ्टी के इंतजाम थे और न ही कोई वैकल्पिक निकास मार्ग।

आग में 3 वाहन और चार्जिंग पॉइंट पूरी तरह जल गए। फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

लापरवाही का केस दर्ज

पुलिस ने मामले में BNS की धारा 106(1) और 287 के तहत लापरवाही से मौत और आग का खतरा पैदा करने का केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि लगातार चार्जिंग लगाए रखने से ई-रिक्शा की बैटरियों में शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अवैध चार्जिंग सेंटर सस्ते पड़ने के कारण चालू रहते हैं लेकिन वहां सुरक्षा नियमों का पालन नहीं होता, जिससे ऐसे हादसे होते हैं।