jhankar
ब्रेकिंग
नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प हंडिया : बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 112 घरेलू कनेक्शन काटे,,,,,, हरदा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती, 5 प्रकरण दर्ज हरदा आते समय सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, दो माह बाद होनी थी शादी हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

माचिस जलाकर टैंक के पास फेंकी

इंदौर। मध्य प्रदेश इंदौर जिले के एरोड्रम थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक खतरनाक घटना सामने आई। एक युवक ने बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने से मना करने पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को चाकू दिखाकर धमकाया और माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंक दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दरअसल, पूरी घटना छोटा बांगड़दा रोड स्थित शुक्ला पेट्रोल पंप की है। यहां तीन युवक बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे थे। जब कर्मचारियों ने हेलमेट न होने के कारण पेट्रोल भरने से इनकार किया तो उनमें से एक युवक भड़क गया। उसने जेब से चाकू निकालकर कर्मचारी को डराने लगा। इतना ही नहीं गुस्से में उसने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंकने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहम गए। स्थिति बिगड़ता देख पंप के अन्य कर्मचारी और ग्राहक वहां जमा हो गए। दबाव बढ़ता देख तीनों युवक मौके से भाग निकले।पेट्रोल पंप संचालक अमन शुक्ला ने तत्काल एरोड्रम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। एसीपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि घटना बेहद गंभीर है। क्योंकि माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टैंक के पास फेंकने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।