jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन हेतु बैठक सम्पन्न

हरदा : मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशन में पूरे प्रदेश में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रशिक्षण शिविर ‘‘आरोह 2026’’ के नाम से संचालित किया जा रहा है।

जिले में ग्रीष्मकालीन शिविर के आयोजन हेतु गुरूवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अपर कलेक्टर श्री पुरूषोतम कुमार की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि जिले में प्रति वर्ष खेल शिविर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष जिला स्तर पर चार खेल फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, हैंडबॉल के अतिरिक्त वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो खो, हॉकी, कुश्ती, चेस, पीटटू, रस्सीकुद एवं खिरकिया ब्लॉक में 2 खेल कबड्डी, खो खो के अतिरिक्त कराते, टिमरनी ब्लॉक में 2 खेल बैडमिंटन,

कबड्डी के अतिरिक्त टेबल टेनिस, मलखम एवं कराते आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री कुमार ने बताया कि खेल प्रशिक्षण सुबह शाम आयोजित होंगे, जिसमें बच्चों को खेल प्रशिक्षक के द्वारा विशेष प्रशिक्षण खेल कौशल सिखाया जाएगा।

- Install Android App -

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को यातायात जागरूकता, साइबर जागरूकता, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी सु श्री उमा पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय एवं विकासखंड पर जहां खेल मैदान है, खेल शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में प्रशिक्षकों के द्वारा व्यक्तित्व विकास के साथ खिलाड़ी नवाचार हेतु दैनिक फिटनेस योग प्राणायाम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रचनात्मक गतिविधि, आउट डोर व इनडोर मनोरंजक खेल के साथ साथ खिलाड़ियों के अभिभावक भी सहभागिता करेंगे जिससे खिलाड़ियों के साथ पालकों की स्वास्थ के प्रति रुचि बढ़े और माता पिता भी फिटनेस के प्रति जागरूक बने तथा सामाजिक विषयों पर संवाद किया जा सके।

प्रशिक्षण दौरान आयोजित खेलो की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा शिविर में बताया गया कि विभाग द्वारा जारी लिंक के माध्यम से पंजीयन किया जाना अनिवार्य है। बैठक में रक्षित निरीक्षक सुश्री रजनी गुर्जर, क्रीड़ा अधिकारी श्री रामनिवास जाट, ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान, शासकीय महाविद्यालय के खेल अधिकारी श्री राहुल सराठे, शासकीय आदर्श कालेज खेल अधिकारी डॉ. श्याम सिंह,

पिटटू संघ अध्यक्ष श्री गिरिजा शंकर राजपूत, व्यायाम शिक्षक श्री राजेश बिलिया, ब्लॉक समन्वयक सुश्री हिना अली, श्री संदीप जाट कबड्डी के राष्ट्रीय निर्णायक श्री अंकित जोशी, वॉलीबॉल कोच श्री अनंत यादव, फुटबाल कोच श्री इमरान खान, श्री अजय पुरवइया, श्री अख्तर खान,

खो खो संघ सचिव श्री भूपेंद्रसिंह तोमर, हॉकी कोच श्री संदीप सौदे, श्री नीरेंद्र सेवारिक, कुश्ती कोच श्री अखिलेश विश्नोई, योग शिक्षक सुश्री पूजा केवट, कराते कोच श्री महिमा मरकाम एवं शक्ति व्यायाम शाला कोच मुबारिक शाह उपस्थित रहे।