मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मेरठ । भारतीय जनमानस का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक रामायण जिसमंे भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने दशकों तक अपने दर्शकों के दिल पर स्थान बनाया है। इस बार भाजपा ने मेरठ लोकसभा सीट से अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। मेरठ में वैश्य और गाजियाबाद से क्षत्रिय समाज का प्रत्याशी उतारकर भाजपा ने दोनों समाज का कोटा पूरा किया है।
ज्ञात हो कि मेरठ से वैश्य समाज से कई नेताओ की दावेदारी थी जिनमें तीन बार से विधायक अमित अग्रवाल, उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल पारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा मजबूत दावेदारी चर्चा से बाजार गर्म था। मगर बुधवार रात को भाजपा ने सभी अटकलो को विराम देते हुए अरुण गोविल का नाम पर मुहर लगादी।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)