jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

Bhopal News: युवक ने की आरक्षक सौरभ गुर्जर के साथ झूमाझटकी, वर्दी फटी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर के पाश इलाके में होली के दिन उत्पाद मचा रहे युवको ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई की इस दौरान आरक्षक की वर्दी भी फट गई। घटना शहर के श्यामला हिल्स थाना इलाके की है। जहां पर कुछ युवक आपस में विवाद कर रहे थे इसमें घायल हो गए थे। पुलिस ने उन सबको मेडिकल के लिए ले जा रही थी। आकाशवाणी चौराहा पर युवको ने पुलिस के कब्जे से भागने का प्रयास किया। आरक्षक ने युवको पकड़ने उनके पीछे दौड़े। युवको की पकड़ धकड़ में उन्होने आरक्षक के साथ झूमाझटकी कर दी।

- Install Android App -

भाग रहे युवक को पकड़ने में हुई झूमाझटकी

थाना पुलिस ने बताया कि आरक्षक सौरभ गुर्जर श्यामला हिल्स थाने में पदस्थ हैं। सोमवार को सूचना मिली कि आकाशवाणी चौराहा पर युवक विवाद कर मारपीट में घायल हो गए है। सौरभ एक अन्य आरक्षक के साथ मौके पर पहुंचा था। बाद में आरोपियों को थाने ले जाया जा रहा था। वहां से उनका मेडिकल कराना था। इससे पहले ही आरोपियों ने आकाशवाणी चौराहा से पर दौड़ लगा दी और और वह सीएम हाउस के गेट नंबर दो तक पहुंच गए। उनका पीछा कर रहे सौरभ ने पकड़ लिया तब आरोपियों ने उससे झूमाझटकी कर दी जिसमें पुलिसकर्मी की वर्दी फट गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित शासकीय आदेश का उल्लंघन करने का मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।