jhankar
ब्रेकिंग
अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत विश्वकर्मा जयंती 2026 - सृष्टि के प्रथम शिल्पकार को नमन हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला

हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प

हरदा। भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस पर सर्व विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति एवं एसबीएस जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में 17 सितंबर को छिपानेर रोड स्थित बड़ी नहर, शीतला माता मंदिर के पास ‘पर्यावरण की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण जागरूकता रैली से हुई, जिसमें सामाजिक संगठनों, युवाओं, मातृशक्ति एवं नागरिकों ने भाग लिया। रैली के दौरान ‘हरित हरदा—स्वच्छ हरदा’ और ‘एक पौधा—एक संकल्प’ जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

- Install Android App -

इसके बाद भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। आयोजन में एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में सर्व समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों की सहभागिता रही। डिस्पोजल मुक्त अभियान के तहत तांबे के कलश एवं लोटों से पानी वितरण कर पर्यावरण हितैषी विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सहयोगी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।