jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून

हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, देवास, खंडवा में बारिश का अलर्ट

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ दिन की शांति के बाद मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण आज 17 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम संभाग के जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

हरदा और पड़ोसी जिलों का मौसम कैसा रहेगा…?

मौसम विभाग के अनुसार आज हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, देवास और खंडवा इन पांचों जिलों में कही हल्की तो कहीं भारी बारिश की संभावना है।

हरदा का मौसम – सुबह से बादल छाए रहेंगे, दोपहर बाद ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र मे गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। किसानों को खेत में काम टालने की सलाह है।

बैतूल और नर्मदापुरम– इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है। तवा डैम और आसपास की नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।

देवास और खंडवा- यहां भी येलो अलर्ट जारी है। खंडवा में कल तेज आंधी के बाद बारिश हुई थी, आज भी वैसा ही मौसम रहने का अनुमान है। निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।

- Install Android App -

इनके अलावा उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

क्यों बदल रहा है मौसम…?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और मानसून ट्रफ मध्य प्रदेश के बीच से गुजर रही है। इसी कारण पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां ज्यादा हैं।

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान खेतों में और खुले में रहने से बचें।

हरदा वनांचल और नर्मदापुरम के नदी-नालों के पास जाने से बचें।

अगले 3 दिन तक प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा, उसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी।

प्रदेश में इस सीजन अब तक 31.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से लगभग 6-8% कम है, लेकिन इस नए सिस्टम से कमी कुछ पूरी होने की उम्मीद है।