jhankar
ब्रेकिंग
देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत विश्वकर्मा जयंती 2026 - सृष्टि के प्रथम शिल्पकार को नमन हंडिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं से मातम, लापता संतोष तिवारी का शव करनपुरा बैकवाटर के पास मिला इंदौर के सांवेर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान तोड़ते समय दीवार ढही, 4 महिला मजदूरों की मौत, 5 घायल आज है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: चाय बेचने में पिता का हाथ बंटाने से लेकर देश के प्...

शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू

स्वच्छता का संदेश एसडीएम और नपा अध्यक्ष ने कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई

केके यदुवंशी पत्रकार 

- Install Android App -

सिवनी मालवा।नगर में सेवा संकल्प अभियान” के तहत गुरुवार को शक्ति घाट एवं बस स्टैंड परिसर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान एसडीएम विजय राय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके, नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू उठाकर साफ-सफाई की और आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर एसडीएम विजय राय ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाना है। सभी को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।वहीं नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

नगर पालिका द्वारा निरंतर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह उइके सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।