jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

इंदौर में 10 दिन पूरी तरह बंद रहेगी मेट्रो

इंदौर। इंदौरवासियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। यहां 10 दिनों के लिए मेट्रो पूरी तरह बंद रहेगी। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम द्वारा यह जानकारी दी गई है कि 15 जनवरी से 25 जनवरी तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। इस दौरान सभी 16 स्टेशनों पर सिस्टम टेस्ट और कमीशनिंग के लिए ट्रायल किया जाएगा। यह मेगा ब्लॉक इसलिए किया गया है ताकि मार्च तक प्राथमिक कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन शुरू हो सके। यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

- Install Android App -

15 जनवरी से 25 जनवरी तक इंदौर मेट्रो बंद
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि 15 जनवरी से 25 जनवरी तक इंदौर मेट्रो पूरी तरह बंद रहेगी। दरअसल, मेट्रो के मौजूदा चालू हिस्से को बचे हुए कॉरिडोर से जोड़ने के लिए यह तकनीकी ब्लॉक जरूरी है। ट्रायल के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क, ट्रेन कंट्रोल, सेफ्टी सिस्टम और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के बीच समन्वय की जांच की जाएगी।

10 दिनों क्या-क्या टेस्ट होंगे?
10 दिनों के मेगा ब्लॉक के दौरान कई टेस्ट किए जाएंगे। इस दौरान ट्रेनों की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, आपातकालीन संचार व्यवस्था और प्लेटफॉर्म सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। साथ ही साथ ट्रेन और कंट्रोल रूम के बीच रियल टाइम कम्युनिकेशन की टेस्टिंग भी होगी। उच्च प्राथमिकता है और बिना पूर्ण परीक्षण के व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।