jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 29 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हरदा : ए एन एम कार्यकर्ता वर्ष-2023 परीक्षा के अभ्यर्थियों का पुनः परीक्षण होगा 6 अप्रैल से 17 अप्रै... भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हरदा : कैम्पस ड्राइव में 119 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन व महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक हरदा : खाद बीज विक्रेतायो के विक्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया महू: कार में लगी आग, पिता के सामने जिंदा जला 4 साल का चिराग सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, 332 में से 245 छात्र फेल आलीराजपुर में अनोखी शादी, बुलडोजर पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा इंदौर इंजीनियर मौत केस: पेंटहाउस में विदेशी महिलाओं और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा

महू: कार में लगी आग, पिता के सामने जिंदा जला 4 साल का चिराग

इंदौर। महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां इंदौर-खंडवा रोड पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग जाने से उसके भीतर मौजूद चार वर्षीय मासूम की जलकर मौत हो गई।

कार के बाहर काम कर रहे थे पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बच्चे की पहचान चिराग के रूप में हुई है जो अपने पिता संजय बढ़िया के साथ मौजूद था। संजय सेल सिटी के सामने अपनी कार खड़ी कर उसके बाहर डीजे की गाड़ी से संबंधित कुछ काम कर रहे थे। चिराग उस समय कार के अंदर ही बैठा हुआ था।

- Install Android App -

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

काम के दौरान ही कार में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि पलक झपकते ही पूरी गाड़ी आग के गोलों में तब्दील हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों और लोगों ने जब तक मदद के लिए हाथ बढ़ाया और आग बुझाने का प्रयास किया तब तक मासूम चिराग इसकी चपेट में आ चुका था।

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह

घटना की सूचना मिलते ही सिमरोल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही बच्चा दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है।