jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

आलीराजपुर में अनोखी शादी, बुलडोजर पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

आलीराजपुर। जिले के उमराली गांव में एक अनोखी और अजीबोगरीब शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां दूल्हे ने अपनी बारात पारंपरिक घोड़ी या कार की जगह बुलडोजर पर निकालकर सभी को हैरान कर दिया।

बुलडोजर पर निकली बारात

जानकारी के अनुसार, घोगलपुर निवासी सचिन कनेश की शादी उमराली गांव की उर्मिला से हुई। खास बात यह रही कि सचिन अपनी बारात बुलडोजर पर बैठकर लेकर पहुंचे। उनके साथ परिवारजन और बाराती भी इस अनोखे अंदाज में शामिल हुए।

- Install Android App -

सचिन जेसीबी से क्यों बारात निकाली?

सचिन पेशे से रेत खदान के संचालक हैं, साथ ही हार्डवेयर की दुकान और होटल का व्यवसाय भी करते हैं। जब इस अनोखे अंदाज के पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समय के साथ शादी के तरीके बदलते रहे हैं। पहले बैलगाड़ी, फिर मोटरसाइकिल और अब लग्जरी गाड़ियों का चलन है। लेकिन वे कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने जेसीबी से बारात निकालने का फैसला लिया।

गांववाले उत्साहित नजर आए

उन्होंने कहा, “अब तक किसी ने जेसीबी से बारात नहीं निकाली थी, इसलिए मैंने सोचा क्यों न कुछ हटकर किया जाए।” इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग काफी उत्साहित नजर आए। शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।