jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदा : भूकम्प पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व मे भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को पालीटेक्निक कालेज हरदा मे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में हरदा जिले के महाविद्यालय एवं विद्यालय के लगभग 250 छात्र, छात्राओ एवं शिक्षक सम्मिलित हुये।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य पालीटेक्निक कालेज हरदा श्रीमती डॉक्टर अभिरूचि सिह ने किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड हरदा श्री जे.एल. कोठारी ने भूकम्प के जोखिम और भेदता का अवलोकन, भूकंप की तैयारी एवं सुरक्षा उपाय विषय पर व्याख्यान दिया।

- Install Android App -

सिविल इंजीनियर श्री शिवम आर्या ने लचीला अवसंरचना और जोखिम न्यूनीकरण विषय पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण में हवलदार श्री दीपक ठाकुर ने हताहतो का परिवहन एवं प्रथमोपचार पर व्याख्यान दिया।

प्रशिक्षण में , प्लाटून कमाण्डर, होमगार्ड श्री जे.एल. कोठारी, हवलदार स्टोरमेन श्री दीपक ठाकुर, आरक्षक श्री कैलाश तोमर एवं होमगार्ड व एसडीईआरएफ के जवान तथा लगभग 250 छात्र, छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित हुये।