jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

रीवा में ऑनलाइन गेमिंग में नाबालिग बेटे ने मां के 15 लाख के गहने किए चोरी

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सीधी से दो बच्चों के साथ रीवा आई एक महिला के नाबालिग बेटे ने ही मां के सोने-चांदी के करीब 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। नाबालिग को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी, जिसके कारण उसने मां गहने चुरा लिया।

पुलिस ने जेवरात बरामद किए

घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग आरोपी को सीधी जिले के जमोड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

- Install Android App -

लगातार गुमराह करता रहा रहा नाबालिग

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान नाबालिग लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात कबूल कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग की लत में पैसे जुटाने के लिए अपनी ही मां के गहने चुराकर फरार हो गया था।

देश में ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण देश में बड़ी संख्या में युवा बर्बाद हो रहे हैं। इनमें नाबालिगों की काफी संख्या है। मोबाइल पर इजी एक्सेज होने के कारण वे आसानी से ऑनलाइन गेमिंग में सट्टेबाजी कर रहे हैं, थोड़े पैसे हारने के बाद वे अपने परिवार वालों के पैसे भी दांव पर लगा देते हैं और हार जाते हैं।