jhankar
ब्रेकिंग
हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोली, एक्सीलेंस स्कूल हरदा में हुआ शुभा...

विधायक अभिजीत शाह ने भोपाल हमीदिया में भर्ती दो महिलाओं को दिया अपना ब्लड , बचाई उनकी जान! भर्ती महिलाओं ने कहा विधायक जी ने भाई बनकर धर्म निभाया! महिलाओं की आंखों में भर आए खुशी के आंसु 

भोपाल। टिमरनी सिराली विधानसभा क्षेत्र की दो महिला भोपाल के हमीदिया अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी । वहा पर दोनों महिलाओं को ब्लड की कमी थी। परिजन परेशान थे और भोपाल में ब्लड की व्यवस्था उपलब्ध नहीं हो रही थी। उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। जब टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अभिजीत शाह को जानकारी मिली कि मेरी विधानसभा क्षेत्र की दो महिलाएं भोपाल हमीदिया में भर्ती है। तो वो अपने काफिले के साथ भोपाल पहुंच गए। और बीती रात्रि दोनों महिलाओं को  ब्लड डोनेट किया।

इस मौके पर विधायक अभिजीत शाह को अपने बीच पाकर दोनों महिलाओं के परिवार जनों ने विधायक जी का धन्यवाद व्यक्त किया। और उनकी आँखें भी भर आई।

- Install Android App -

दोनो महिलाओं में एक सिराली तहसील के कुंबीखेड़ा निवासी मणिराम की पत्नी भूरी बाई और सिराली के जितेंद्र तंवर की पत्नी संध्या है।

दोनो को विधायक अभिजीत शाह ने अपना खून देकर उनकी जान बचाई और हर संभव मदद करने का वादा किया ।

वही मौजूद भोपाल के लोगों ने कहा, “हमारे भोपाल के विधायक जी को भी ऐसा ही होना चाहिए विधायक हो तो ऐसे”