भोपाल। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इंदौर और उज्जैन के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट को मंजूरी मिल सकती है। भोपाल मेट्रो के संचालन भी चर्चा हो सकती है, वहीं इंदौर और भोपाल को सरकार ने मेट्रोपॉलिटन सिटी घोषित करने का निर्णय लिया है।
भोपाल के रवींद्र भवन में सीएम दोपहर 12 बजे 1060 विद्युत कंपनियों के नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। बिजली कंपनियों के लिए नवीन संगठनात्मक संरचना के तहत 51,711 नए स्थाई पदों की स्वीकृति हुई है।
इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जबलपुर रवाना होंगे, यहां स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

