jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : ग्राम हीरान खेड़ा में विद्यालय में आग लगने की घटना पुलिस जांच में जुटी सावधान सावधान! देश में फल-फूल रहा फर्जी यूनिवर्सिटी का मकड़जाल Big news : पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार युवक ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा: रेनी परमिट के पास विषम पलटी 'महाकाल बस', दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 3 की मौत इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव एमपी में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान का मिलेगा राहत मुआवजा 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

मुरादाबाद: प्यार के लिए तोड़ी मजहब की दीवार 

मुनतरीन’ बनी ‘मुस्कान’, मंदिर में शादी के बाद मांगी सुरक्षा

उप्र मे एक युवती ने अपने प्यार को पाने के लिए न केवल मजहब की दीवारें गिराईं, बल्कि अपने परिवार के कड़े विरोध के बावजूद प्रेमी के साथ सात फेरे लिए।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरादाबाद :  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जिसने सोशल मीडिया से लेकर गलियारों तक हलचल मचा दी है।

क्या है पूरा मामला

यह मामला मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सनाई का है। गांव की रहने वाली मुनतरीन और वहीं के निवासी अजय कश्यप के बीच पिछले करीब 5-6 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग समुदायों से होने के कारण युवती के परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे।

7 माह की जेल हुई थी युवक को

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय को इस प्रेम के कारण कानूनी मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। करीब एक साल पहले युवती के परिजनों की शिकायत पर अजय को जेल जाना पड़ा था और वह सात महीने जेल में रहकर आया था। इसके बावजूद दोनों का प्यार कम नहीं हुआ।

- Install Android App -

रोजा रखा और गंगाजल से तोड़ा

शुक्रवार (20 फरवरी 2026) को यह कहानी एक बड़े मोड़ पर पहुंची। मुनतरीन ने उस दिन रोजा रखा था, लेकिन दोपहर होते-होते वह अपने घर से निकलकर अजय के पास पहुंच गई। दोनों ने बिलारी के एक प्राचीन शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी कर ली। शादी के बाद मुनतरीन ने अपना नाम बदलकर ‘मुस्कान’ रख लिया और अजय के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि शादी की रस्में पूरी करने के बाद उसने गंगाजल पीकर अपना रोजा तोड़ा।

एसएसपी (SSP) से मांगी सुरक्षा

शादी के तुरंत बाद नवविवाहित जोड़ा मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल के कार्यालय पहुंचा। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर शादी की है। उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले अब उनकी जान के दुश्मन बन गए हैं और उनके पीछे लगे हुए हैं।

युवती का बयान

“मैं और अजय एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हम बालिग हैं और साथ रहना चाहते हैं। हमें अपने परिवार से जान का खतरा है, इसलिए हमें पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए।”

पुलिस की कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने बिलारी थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने युगल के बयान दर्ज किए और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। फिलहाल सुरक्षा कारणों से दंपति को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, जहाँ लोग इसे धर्म से ऊपर उठकर प्रेम की जीत बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे सामाजिक तनाव का मुद्दा मान रहे हैं।