मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : घरेलूु विवाद के चलते अपनी पत्नि के साथ मिलकर अपनी मां पर केरोसीन डालकर जलाने वाला कलयुगी बेटा 05 साल के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने आरोपी पति पत्नि पर 05 हजार रुपये का ईनाम रखा था।
संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़ा –
मामले की जानकारी देते हुए नूराबाद पुलिस ने बताया कि बुधवार की दोपहर करुआ गांव तिराहा पर बने यात्री प्रतीक्षालय में एक महिला पुरुष को संदेह के आधार पर पकड़ा।इनको थाने में लाकर पूछताछ की गई। पुलिस को पूछताछ में बताया युवक ने अपना नाम चंद्रपाल सिंह तोमर और महिला का नाम रेखा तोमर बताया। पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों पति पत्नि के खिलाफ पोरसा थाने में 2019 से हत्या का केस दर्ज है जबसे दोनो फरार हैं इनके उपर 5,000-5,000 रुपये का इनाम भी हैं। थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया पोरसा थाने के रिकार्ड अनुसार चंद्रपाल ने अपनी पत्नी रेखा के साथ मिलकर अपनी मां को जलाकर मार दिया था इसके बाद से ही दोनों फरार थे।
______________
यह भी पढ़े –
- अब Umang App से मिनटों में निकाल सकते है, PF का पैसा, देखे पूरी प्रक्रियाआधार कार्ड में संशोधन करना हुआ आसान, अब घर बैठे ऑनलाइन करे पता अपडेट, देखे पूरी जानकारी
- आयुष्मान भारत योजना की पात्रता में हुआ बदलाव, 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक को मिलेगा लाभ
- Ladli Behna Yojana 2024: इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना की 12वीं किस्त का लाभ, पात्रता सूची हुई जारी
- सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.04.24) cement rate
अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)