jhankar
ब्रेकिंग
गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना मध्यप्रदेश में आज मौसम साफ, हल्की गुलाबी ठंड की शुरुआत मकडा़ई एक्सप्रेस 24 शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार अलविदा होकर भी 3 जिंदगियों को रोशनी दे गई शिवानी, CM मोहन यादव ने किया सैल्यूट आधी रात हिरासत से छूटीं AISA चीफ नेहा बोरा, CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर सख्त एक्शन, आज SEM कोर्ट में ... हरदा में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश, 3200 युवाओं से 9.28 लाख की ठगी, डायरेक्टर जेल में हरदा में नवरात्रि पर अघोषित कटौती से हाहाकार, दिन में 3-4 घंटे गुल बिजली Big news: भवरदी गांव की नदी में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दो दिन से थी लापता

MOUSUM NEWS : मप्र. में दोबारा होगा मानसून सक्रिय, सितंबर में इन जिलो में होगी तेज बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र.। प्रदेश में इन दिनों वर्षा पर विराम लगने के कारण हर बीतते दिन के साथ तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार से सोमवार के बीच कई शहरों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने नई मौसम प्रणाली सक्रिय होने से मानसून की गतिविधियां एक-दो सितंबर बढ़ेंगी और वर्षा का दौर फिर शुरू होने की संभावना है।विभाग के अनुसार पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस कारण प्रदेश के पश्चिम-उत्तर हिस्से में तेज हवा चल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में यह सिस्टम मध्य प्रदेश में भी सक्रिय होने जा रहा है।

- Install Android App -

 बूंदाबांदी का दौर कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। रविवार को भी प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रायसेन, पचमढ़ी सहित कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य शहरों में दिनभर धूप खिली रही।

कुछ जिले छोड़, सभी जगह सामान्य से कम वर्षा प्रदेश में अच्छी वर्षा नहीं होने की वजह से कई जिलों में वर्षा का कोटा पूरा नहीं हो सका है। चंद जिलों को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में औसत से कम वर्षा हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा वर्षा नरसिंहपुर जिले में हुई है। इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच वर्षा हुई है। इसी तरह दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर में वर्षा का आंकड़ा 24 इंच तक ही पहुंच सका है।