jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

Harda News: मीडिया, केबल ऑपरेटर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

- Install Android App -

हरदा : मीडिया प्रतिनिधियों, केबल ऑपरेटर्स और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पेड न्यूज मोनिटरिंग की प्रक्रिया तथा जिला एमसीएमसी समिति के कार्यों के सम्बंध मे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम में तैनात अधिकारी कर्मचारी, राजनेतिक दलों व मीडिया के प्रतिनिधि तथा केबल ऑपरेटर्स मौजूद थे।
       प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर श्री डी एस रघुवंशी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर पेड न्यूज़ और विज्ञापनों की मॉनिटरिंग तथा विज्ञापनों का प्री सर्टिफिकेशन जैसे कार्यों के लिए जिला स्तरीय एमसीएमसी समिति का गठन किया गया है। यह समिति अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किए जाने के दिनांक से मॉनिटरिंग का कार्य शुरू करेगी। एमसीएमसी समिति के सहयोग के लिए टीवी अवलोकन दालों का गठन किया जा चुका है। इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ होने पर समाचार पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग भी लगातार की जाएगी।