jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

किसानो की विभिन्न मांगों को आम किसान यूनियन ने ग्राम पंचायत स्तर से शुरू किया आंदोलन ! 

हरदा। किसानो की विभिन्न मांगों को आम किसान यूनियन ने ग्राम पंचायत स्तर से शुरू किया आंदोलन !द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रत्येक पंचायत स्तर पर ट्रेक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है

आंदोलन से जुड़े किसान नेता राम इनानिया ने कहा कि आज ग्राम पंचायत सोनखेड़ी भुवनखेड़ी मैं विशाल ट्रैक्टर रैली निकाल कर ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम सेवक कृषि विभाग को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया

आम किसान यूनियन की प्रमुख मांगे :-

1 अतिवृष्टि कीट एवं वायरस से नष्ट हुई फसलों का तुरंत सर्वे कर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जाए। नष्ट हुई फसल की अनावरी को सार्वजनिक किया जाए, ताकि किसान बीमा का लाभ भी प्राप्त कर सके।

2. वर्तमान में लागू की गई भावांतर योजना को तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए एवं समस्त फसलों की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए।

3. वर्ष 2018 के भावांतर की बकाया राशि जल्द से जल्द किसानों को प्रदान की जाए 

4. रासायनिक उर्वरक डीएपी एवं यूरिया की उपलब्धता प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुलभ की जाए 

- Install Android App -

5. बेसहारा मवेशीयो से किसनो की फसले बर्बाद हो रही है और सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है, उनका उचित प्रबंधन गौशालाओं में किया जाए।

6. प्रत्येक खेतों के रास्तों का अर्थ वर्क किया जाए।

    ग्राम सोनखेड़ी के किसान मुकेश पूनिया ने कहा कि वर्तमान भावांतर योजना किसानों के साथ छलावा है इससे केवल व्यापारियों और बिचौलियों को ही लाभ प्राप्त होगा, सरकार को अपनी भावांतर नीति को तुरंत समाप्त करना चाहिए।

किसान कन्हैया पटेल ने कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य सरकार द्वारा ही घोषित है फिर क्यों सरकार किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान नहीं करती है।

आम किसान यूनियन द्वारा अभी तक 10 ग्राम पंचायत में ट्रैक्टर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है आने वाले दिनों में जिले की समस्त पंचायत में ट्रैक्टर रैली कर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके पश्चात भी अगर सरकार आम किसान यूनियन की मांगों को लेकर कोई कदम नहीं उठाती है तो जिला स्तर एवं राजधानी स्तर पर विशाल एवं अनिश्चितकालीन प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की रहेगी।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित किसान रामनिवास ढाका बृजेश गोलियां भगतराम चोटिया, दीपक घटेला नर्मदा विश्वकर्मा गोरीशंकर कुशवाह मन्नू तोमर आदि किसान भारी संख्या में उपस्थित रहे ।