jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

MPब्रेकिंग न्यूज::गढ़कालिका मंदिर में चोरो ने धावा बोला, दानपात्र में की तोड़ फोड़

मां गढ़ कालिका महाकवि कालिदास की आराध्य देवी हैं। उज्जैन आने वाले श्रद्धालु गढ़ कालिका मंदिर में भी दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं।

मकड़ाई एक्सप्रेस उज्जैन । चोरो के हौसले इतने बुलंद है कि न तो उन्हे पुलिस का डर और न ही भगवान का। शहर के सुप्रसिद्ध गढ़कालिका मंदिर में चोरो ने धावा बोला और उन्होने मंदिर के दानपात्र में तोड़ फोड़ की है। समझने वाली बात यह है कि इन प्रसिद्ध मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हैं स्थनीय प्रशासन द्वारा सतर्कता नही बरती जा रही है।

- Install Android App -

पूरी जानकारी इस प्रकार है गढ़ कालिका मंदिर में देर रात चोर घुस आए |उन्होंने यहां रखे दानपात्र को तोड़ दिया। सुबह जब मंदिर के पुजारी ने पट खोले तो दान पात्र टूटे मिले उसके अंदर के नोट और सिक्के बाहर बिखरे हुए थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी| जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। रविवार रात को चोरों ने धावा बोल दिया। दो चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद कुदाली से दानपेटी तोड़कर उसमें रखी दान राशि चोरी कर ली। चोर राशि दो बोरियों में भरकर ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में घटना दर्ज हो गई।

जीवाजीगंज पुलिस ने बताया कि रविवार रात को गढ़कालिका मंदिर में दो चोर घुस गए। दोनों मंदिर के पीछे की दीवार से ऊपर चढ़े और दीपमालिका पकड़कर नीचे उतर गए। इसके बाद मंदिर में लगे दो दान पेटियों को कुदाली से तोड़कर उसमें रखी दान राशि दो बोरियों में भर ली और वापस चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वाड को मौके पर बुलाया था।

पुलिस का खोजी श्वान भैरवगढ़ मंदिर रोड पर शिप्रा नदी के समीप बने भोलेनाथ मंदिर तक गया था। पुलिस ने मंदिर के चौकीदार भेरू केवट निवासी महावीर नगर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।