jhankar
ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ...

MP में फिर डरा रहा कोरोना : एक्टिव केस की संख्या 300 के पार, 24 घंटे में मिले इतने नए मरीज, जानिए अपने जिले का हाल

मकड़ाई समाचार भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से डराने लगा है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में 57 नए केस सामने आए है। सबसे अधिक 17 संक्रमित इंदौर से पाये गए है। वहीं राजधानी भोपाल से 13 मरीज मिले है। कोरोना संक्रमित मरीजों की एक्टिव संख्या 300 के पार पहुंच गई है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 322 पहुंच गई। पॉजिटिव रेट 10.1 है।

- Install Android App -

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को 707 संदिग्ध कोरोना मरीजों की जांच की गई। जिसमें 57 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें सबसे अधिक इंदौर से 17 मरीज सामने आए है। वहीं भोपाल से 13, ग्वालियर में 10, राजगढ़ और जबलपुर में 6-6, सीहोर में 5 संक्रमित मिले है।

बता दें कि कल जबलपुर में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोरोना की चपेट में आए 73 साल के अरुण चड्डा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।