ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

MP में बारिश और ओलावृष्टी से तापामन में गिरावट, अगले 24 घंटे में फिर बरसेंगे बदरा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। बीते तीन-चार दिन से पारा चढ़ने से जहां ठंड में बदलाव आ गया था। वहीं, अब ताजा बारिश ने एक बार फिर पारा में गिरावट ला दी है। सोमवार को मुरैना, श्योपुर में तेज बारिश के साथ सोईकलां में ओले भी गिरे। वहीं, ग्वालियर, भिंड, नीमच में भी बारिश हुई।

- Install Android App -

ग्वालियर में सोमवार को पहले बादल छाए, इसके बाद 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा चली। इस दौरान बादलों के बीच सूरज छुप गया। शाम 5 से लेकर 7 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। मावठ के चलते अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इसी के चलते बारिश हुई है। अब तापमान में गिरावट आने के साथ ही बुधवार से शहर में कोहरा भी छाएगा। अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाएंगे और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।