jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

MP News : लाड़ली बहनों के नाम में गड़बडी पर सचिव निलंबित, हैकर और सचिव पर FIR क्यूं नही जनपद सीईओ कर रहे टाल मटोल

मुरैना जिले के पहाड़गंज जनपद के चिन्नौनी चंबल पंचायत में लगभग दो महिने पहले आधा सैंकड़ा महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से हटा दिए गए थे। प्रशासन ने इस मामलें दोषी सचिव को निलंबित कर दिया है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 म.प्र. : मप्र में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकारी योजना लाड़ली बहना योजना जिसके दम पर विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी। आज उसी योजना को पलीता लगाने वाले लोगो पर सरकार कार्यवाही नही कर रही है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

क्या था मामला –

मुरैना जिले के पहाड़गंज जनपद के चिन्नौनी चंबल पंचायत में लगभग दो महिने पहले आधा सैंकड़ा महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से हटा दिए गए थे। प्रशासन ने इस मामलें दोषी सचिव को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चिन्नौनी चंबल पंचायत में लाडली बहना योजना के अंतर्गत दर्जनों महिलाओ के नाम पंचायत सचिव की आईडी हटा दिए गए थे । इसमें हटाने का कारण महिलाओं को मृत बता दिया गया था। जब इन महिलाओं की लाड़ली बहना योजना की किश्त नही आई तो महिलाओं को पता चला कि आइडी से उनके नाम ही गायब हैं। इसके बाद से यहां पर हंगामा मचा। इस बात को लेकर महिलाएं थाने तक पहुंची। मामले की खोजबीन में जानकारी आई कि पंचायत सचिव नीरज कर्ण की आइडी को किसी ने हैक किया था। इस संबंध में नीरज कर्ण ने थाने में आवेदन भी दिया था। कार्यवाही के नाम पर जिला पंचायत सीईओ ने पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया और जनपद सीईओ पहाड़गढ़ को आदेश दिए गए कि पंचायत सचिव सहित जो भी दोषी हैकर है। उन पर तत्काल एफआइआर दर्ज कराया जाए।

- Install Android App -

अभी तक नही हुई एफआईआर-

इधर जिला पंचायत सीईओं के आदेश को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है जनपद सीईओ द्वारा अभी तक हैकर और सचिव पर मामला दर्ज नही किया गया है। महिलाओं के हंगामें के बाद उनके नाम पुनः आईडी से जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। कलेक्टर द्वारा महिलाओं के नाम भोपाल भेजे गए है।इससे उन्हे पुनः योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाए। एफआइआर के मामले में जनपद सीईओ रुचि नही ले रहे है।

______________

यह भी पढ़े –