MP BIG ब्रेकिंग : तेज रफ्तार कार, ब्रेक फेल तीन फारेस्ट कर्मियों की दर्दनाक मौत, वाहन के उड़ गए परखच्चे
वन कर्मियों की कार पेड़ से टकराई, फारेस्ट के डिप्टी रेंजर सहित 2 वन कर्मियों हुई मौत, ड्राइवर घायल
मकड़ाई समाचार खंडवा। जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम कु कूमठा के पास आज सुबह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। घटना में एक डिप्टी रेंजर सहित दो वन कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ड्राइवर व एक अन्य घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि गाड़ी के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। जब वाहन गांव से गुजरा तो जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। और आगे जाकर वाहन दुर्घटना हो गई। घटना के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इधर वन मंत्री विजय शाह ने घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। वही घायलों के इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए।है।घटना में वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना बहुत ही दर्दनाक थी। ग्रामीणों का कहना है की वाहन के अंदर बैठे व्यक्ति दस फुट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरे। घटना के बाद वन विभाग व परिवार में शोक छा गया।