डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन गरोठ फोर लेन का मामला
मंदसौर जिले के गरोठ में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि उसे चला रहा युवक घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्सीडेंट शनिवार को बर्डिया अमरा से एक किलोमीटर दूर दसोरिया रोड पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, बाइक को टक्कर मारने वाला डंपर गरोठ- उज्जैन फोर लेन के निर्माण कार्य में लगा था। महिलाओं की शिनाख्त बर्डिया अमरा निवासी कामेरा बाई (65) और राधा बाई (20) के रूप में हुई है। डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसमें सवार एक अन्य शख्स मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।