MP Big News: मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय बना युद्ध का अखाड़ा, कमलनाथ और दिग्विजय गुट के समर्थको में चले लात घुसे, विडियो हुआ वायरल
Bhopal: बड़ी खबर राजधानी से आ रही है। जहा सोमवार को कांग्रेसियों का आपस में विवाद हो गया। और जमकर हंगामा मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में दो वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ के समर्थक आपस में भीड़ गए।
दोनों समर्थकों के बीच जमकर हाथापाई हुई।
इतना ही नहीं गाली-गलौज, धक्कामुक्की और एक-दूसरे पर कुर्सी भी फेंकी। कांग्रेस प्रवक्ता शहरयार खान और अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार विधानसभा चुनाव में मिली हार पर चर्चा कर रहे थे।
इसी दौरान इनके बीच कहासुनी शुरू हो गयी है. इनके बीच खूब गाली गलोच हुई और जमकर लात-ठूंसे भी चले। इतना ही नहीं दोनों प्रदीप ने कुर्सी उठा ली वहीं इस झड़प में शहरयार खान गिर गए.।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल विडियो को भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर शेयर किया उन्होंने कहा की।
कमलनाथ जी समर्थक द्वारा दिग्विजय सिंह जी को गाली बकने को लेकर पीसीसी में जमकर चले लात-ठूँसे…
कुर्सियाँ चली , जमकर एक दूसरे को गालियाँ बकी गई…
बीचबचाव करने आये कमलनाथ समर्थक एक नेता को भी लात-ठूँसें पड़े… pic.twitter.com/wtWQ0sFsWp
— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) January 29, 2024
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)