jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

MP Big News : पत्नी को छेड़ता था युवक, परेशान पति-पत्नी ने मिलकर कर दी उसकी हत्या !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सतना : पत्नि के साथ छेड़खानी की बात सुनकर पति को गुस्सा आया और उसने युवक को बुलवाकर उसकी हत्या कर दी । जानकारी के अनुसार बाघेलान थाना क्षेत्र के गौहारी गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया था | इसका कारण छेडछाड़ का बताया जा रहा था। पुलिस ने खोजबीन की तो पूरी बात सामने आई। ग्राम के अनिल कुमार पिता रामदीन चैधरी का शव उसके घर के पास एक खेत में पड़ा थां। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दीं।

- Install Android App -

मौके पर  पुलिस ने मुआयना किया तो लाश की गर्दन-पीठ पर गहरे घाव एवं शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरु की साइबर सेल और डाग स्कवाड को बुलाया और मोके का मुआयना किया। शव मिलने के तीन दिन बाद तक पुलिस जांच करती रही और अंततः मामले का खुलासा रविवार को कर हत्या के आरोपी पति – पत्नी रामू चौधरी और अर्चना चौधरी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया महिला अर्चना ने पति के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। अनिल की हत्या रामू चौधरी पिता शिवलाल चौधरी उम्र 27 वर्ष और उसकी पत्नी अर्चना चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी बठिया खुर्द थाना कोलगवां सतना ने की थी। अर्चना से आए दिन अनिल छेड़छा़ड़ करता था | इससे वह बहुत परेशान हो गई थी। जब भी अर्चना मायके गौहारी जाती थी तब वह उसे छेड़ता था। इसकी जानकारी वह अपने पति रामू को भी लगातार दे रही थी। इससे परेशान होकर उन्होेने अनिल की हत्या कर दी। पुलिस ने पति पत्नि दोनो को गिरफतार कर लिया है।