jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Khandwa News: बच्चे को जन्म देने के लिए पति को जमानत पर करे रिहा, हाईकोर्ट में महिला ने लगाई याचिका पर आज होगा फैसला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : जबलपुर हाईकोर्ट में एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के लिए पति को जमानत पर रिहा करने की याचिका पर आज सुनवाई हो रही है। इस मामले में 5 डॉक्टरों की टीम ने महिला की मेडिकल रिपोर्ट को हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया है। याचिकाकर्ता महिला का पति इंदौर जेल में बंद है | और महिला ने अपने जीवन में मातृत्व सुख प्राप्त करना चाहती है | इसलिए उसके पति को जमानत पर रिहा करने की मांग की है। महिला खंडवा की रहने वाली है और इसने अपनी याचिका में कहा है कि बच्चा पैदा करना उसका मौलिक अधिकार है।

महिला का पति इंदौर जेल में बंद है –

- Install Android App -

याचिका में कहा है कि बच्चा पैदा करना उसका मौलिक अधिकार है। इस आधार पर, महिला ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक आदेश को संलग्न किया है और इसके तहत अपने पति को जमानत पर रिहा करने की मांग की है। महिला के पति को एक आपराधिक मामले में दोषी पाए जाने पर कारावास की सजा हुई है, और वह इस समय इंदौर जेल में बंद है। महिला ने कहा है कि वह मां बनना चाहती है और इसके लिए उसके पति को एक महीने की अस्थायी जमानत दी जाए।

 18 दिसंबर आज होगा फैसला  –

नवंबर में याचिताकर्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक अग्रवाल ने महिला की मेडिकल जांच के लिए पांच डाक्टरों की टीम गठित करने के आदेश दिए थे। इस टीम को जांच के दौरान यह पता लगाने को कहा गया था कि महिला गर्भधारण के लिए फिट है या नहीं। जांच रिपोर्ट के साथ मामले की सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की अगली तारीख तय की गई है। हाईकोर्ट में नेताजी सुभाषचंत्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों की टीम ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है और इसके बाद अब देखना होगा कि अदालत महिला की याचिका पर क्या फैसला लेती है।