jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

Indore News: आबकारी विभाग ने होटल और ढाबों पर कार्यवाही कर अवैध शराब के 50 प्रकरण बनाए, 101 लीटर शराब जब्त की !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : शहर में अवैध रूप से शराब की बिक्री और परिवहन के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग ने होटलों और ढाबों पर रात्रि में दबिश दी है। इसमें अवैध रूप से शराब परोसने के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई है | और इस क्रियावली में कुल 50 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। आबकारी विभाग ने इंदौर शहर के आसपास स्थित होटलों और ढाबों पर अवैध शराब के संबंध में कार्रवाई की है | जिसमें अवैध रूप से शराब पिलाने वालों और शराब पीने वालों पर कार्रवाई की गई है। सहायक आयुक्त मनीष खरे ने बताया कि आबकारी विभाग की विभिन्न टीमें होटलों और ढाबों की जांच कर रही हैं। इस कार्रवाई में 50 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है | और इसमें 93 लीटर विदेशी शराब और 8 लीटर देशी शराब भी जब्त की गई हैं।