jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

MP Big News : सोने की चेन चुराने वाली गैंग सक्रिय, महाराष्ट्र की तीन महिलाएं गिरफ्तार, भेजा जेल

खंडवा : खंडवा शहर में शनि मंदिर क्षेत्र से एक महिला की सोने की चेन चोरी हो गई थी। महिला ने थाने में शिकायत की थी। उसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमे तीन संदिग्ध महिलाओ के बारे में पता चला। जो शहर में घूम रही थी। पुलिस ने सोने की चेन चुराने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने सोने की चेन भी बरामद की है। घटना 21 अप्रैल को विजयनगर निवासी आशा सोनोने सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। यहां एक बदमाश के कहने पर सोने की चेन गले में निकालकर पर्स में रख ली थी। इसी बीच बदमाश उनका पर्स निकालकर गायब हो गया था।

कोतवाली टीआई दिलीप सिंह देवड़ा के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। इसमें रानू सकटे, अर्चना पति धनराज हतगले और रेखा पिता शंकर सकटे निवासी ग्रामवाडी सेवाला, थाना पिपलगांव, जिला जलगांव शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन जब्त की। गुरुवार को महिलाओं को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

कार्रवाई में आरक्षक अमित यादव, लतेशपाल सिंह तोमर और अनिल वछाने सहित अन्य ने सहयोग किया।

- Install Android App -

______________

यह भी पढ़े –

अपडेट खबरों के लिए हमारे whatsapp चैनल को फ़ॉलो करें –