jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

MP BIG NEWS: आरोपी सलमान उर्फ नजर पर 30 हजार रू की ईनामी उद्घोषणा !

 

रायसेन: पुलिस थाना गौहरगंज जिला रायसेन में घटित नाबालिक बालिका के साथ हुए बलात्कार की घटना पर पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 65(2),96,115(2),351(3) बीएनएस, 5एम/6 पाक्सो एक्ट में फरार आरोपी सलमान उर्फ नजर पिता शाहबुद्दीन मुसलमान की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा 10 हजार रूपए की उद्घोषणा की गई थी।

- Install Android App -

आरोपी के गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जाने के उपरांत भी गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला द्वारा पुलिस रैग्युलेशन के पैरा क्र.80(बी)(1) में निहित प्रावधानों के अनुसार प्रकरण में फरार आरोपी सलमान उर्फ नजर पिता शाहबुद्दीन मुसलमान उम्र 23 साल निवासी गौहरगंज जिला रायसेन की गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने अथवा गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले व्यक्ति को 30 हजार रूपए दिए जाने की ईनामी उद्घोषणा की है।

 

ऐसी सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में कोई भी सूचना थाना प्रभारी गौहरगंज 9300343648, एसडीओपी औबेदुल्लागंज 9201372884, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन 9977263626, पुलिस अधीक्षक रायसेन 8131838309, उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम 9425343017 अथवा पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम 9425474442 को दी जा सकती है।