jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

MP BIG NEWS: दुखद दर्दनाक हादसा: कार और कंटेनर की आमने सामने से सीधी टक्कर 3 की मौत 3 घायल! कार सवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर।सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी रखनी बहुत आवश्यक है। शहर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र भोपाल रोड पर मंगलवार सुबह कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई।

भीषण टक्कर मे कार के परखच्चे उड़े

- Install Android App -

घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए हैं। इस भीषण टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार की बॉडी को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। तीनों शवों को राहतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

कार सवार धार जिले के निवासी थे

जानकारी के अनुसार, धार जिले के धर्मपुरी निवासी 6 युवक कार से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, तभी राहतगढ़ के पास मसूरयाई के मोड पर तड़के सुबह करीब चार बजे उनकी कार सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई।तेज रफ्तार में हुई इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आगे की सीट पर सवार धरमपुरी जिला धार निवासी 44 वर्षीय अजय जायसवाल, 40 वर्षीय अप्पू उर्फ अरविंद कानून और 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।कार में पीछे बैठे आशीष जायसवाल , सनी जायसवाल और दिनेश केवट घायल हो गए, जिन्हें राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।