jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

MP BIG NEWS: बेकाबू हुए बदमाश ऑटो चालक से की मारपीट, ऑटो का कांच फोड़ा , दी जान से मारने की धमकी ! कैमरे में कैद हुई घटना 

➡के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा शिवपुर । शहर में लगातार बदमाशों की संख्या बढ़ रही है दिनदहाड़े आए दिन बदमाश मारपीट गाली गलौज करते हैं बदमाशों को पुलिस का जरा सा भी डर अब नहीं रहा । दिन दहाड़े लोगों के साथ घटनाएं घटित हो रही बुधवार को सिवनी मालवा से एक ऑटो सब्जी लेकर शिवपुर जा रहा था रास्ते में एक ढाबे के पास बदमाश ने ऑटो रोका और ऑटो चालक को मारने लगे ऑटो चालक ढाबे के अंदर भाग गया। और उसने अपनी जान बचाई।

ढाबे के अंदर से पकड़ कर भी उससे मारपीट की गई। वही उसके ऑटो के कांच फोड़ दिए।

- Install Android App -

घटना की जानकारी शिवपुर थाने में फरियादी के द्वारा दी गई फरियादी विनोद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार के दिन शिवपुर बाजार लगता है बाजार में सब्जी की दुकान लगाता हूं सब्जी लेकर सिवनी मालवा से ऑटो से जा रहा था रास्ते में तीन लोगों ने पीछा किया और पेट्रोल पंप के पास ऑटो रोक लिया।

 

बदमाशों का मुंह बंधा हुआ था मैं पहचान नहीं पाया ऑटो रोकते ही मुझे मारने लगे मैं भाग कर पास में ही ढाबे पर चला गया वहां पर कुछ लोगों ने बीच बचाव किया लेकिन मुझे मारा और ऑटो के कांच फोड़ दिए।

मैंने तत्काल थाने में शिकायत की गई लेकिन शिकायत के बाद भी अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और बदमाश भी नहीं पकड़े गए पूरे मामले में थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि शिकायत के बाद घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची और बदमाशों की जानकारी ली जा रही है।

अज्ञात बदमाश जो भी है जल्दी पकड़े जाएंगे वहीं पूरा मामला पास में ही लगे एक कैमरे में आ गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।