jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

MP Board 10th 12th Time Table 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल हुआ जारी, कितने तारीख से होंगे एग्जाम

MP Board 10th 12th Time Table 2024 : आज के इस आर्टिकल में हम आपको 10वीं 12वीं के टाइम टेबल से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बताने वाले हैं, की 10वीं और 12वीं के पेपर कब से होंगे, और परीक्षा का समय क्या होगा। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें, क्योंकि यह आर्टिकल विद्यार्थियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है।

MP Board 10th 12th Time Table 2024

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार 10वीं 12वीं की परीक्षाएं जल्द कराने की घोषणा की है। जिसके लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहले से ही विद्यार्थियों को टाइम टेबल की जानकारी प्रदान कर दी है। जिससे विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी पहले से ही करना प्रारंभ कर दे। और जिससे कि विद्यार्थी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो सके।

एमपी बोर्ड 10वीं का टाइम टेबल

- Install Android App -

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा 10वीं का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 5 फरवरी से प्रारंभ होने वाली हैं। जिसकी तैयारी कक्षा दसवीं के विद्यार्थी बहुत ही जोर-तोर से कर रहे हैं। और कक्षा दसवीं की परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होकर और दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षाएं समाप्त हो जाएगी। इस बार कक्षा दसवीं की परीक्षाओं का समय 3 घंटे का होगा।

MP Board 10th 12th Time Table 2024

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस बार टाइम टेबल में बदलाव किया गया है, पहले 12वीं की परीक्षाएं मार्च माह से प्रारंभ होती थी। परंतु मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा इस बार फरवरी में परीक्षाएं की जाएगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से प्रारंभ होगी। जिसमें परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक परीक्षाओं का समय रहेगा, लगभग 3 घंटे तक परीक्षाएं चलेगी।

कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा टाइम टेबल में बदलाव

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा कक्षा दसवीं बारहवीं की परीक्षाओं में बड़ा बदलाव किया गया है पहले कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षाएं मार्च माह में प्रारंभ होती थी, परंतु अब 2023-24 की परीक्षाएं फरवरी माह में प्रारंभ होगी। इसका मुख्य कारण न्याय है कि मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के कारण कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है अब कक्षा 10वीं के एग्जाम 5 फरवरी से प्रारंभ होंगे और कक्षा 12वीं के एग्जाम 6 फरवरी से शुरू होने वाले हैं जिसकी तैयारी मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थी कर रहे हैं।