jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

MP Breking News:: ग्वालियर चंबल संभाग में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटकों का अहसास

मकडाई समाचार ग्वालियर |  चंबल संभाग में शुक्रवार को हल्के भूकंप के झटकों का अहसास हुआ। इस अहसास के चलते मल्टियों में रहने वाले लोग दहशत में आए गए। भूकंप का केंद्र ग्वालियर चंबल संभाग था। जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। सुबह 10:31 बजे यह झटके अहसास किए गए। इसकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर चार नापी गई।

- Install Android App -

ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग दहशत में आए भूकंप के झटकों का अहसास हुआ

सामान्य दिनों की तरह लोग अपने घरों में थे, लेकिन ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों को हल्के कंपन का अहसास हुआ। इस कंपन को लेकर दहशत में आए गए, एक दूसरे से भूकंप के बारे पूछने लगे। भूकंप एक से दो सेकेंड का था, जिसके चलते लोग कुछ नहीं समझ सके। पिछले दस सालों में यह पहली घटना है, जब ग्वालियर भूकंप का केंद्र रहा है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर कलान में इसके झटकों का अहसास हुआ। मौसम केंद्र भोपाल रडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि एक से तीन सेकेंड के बीच का ही भूकंप रहा है।वैसे ग्वालियर चंबल संभाग भूकंप का केंद्र नहीं रहता है, लेकिन धौलपुर व आगरा केंद्र रहे हैं। भूकंप का केंद्र ग्वालियर होने से हैरान करने वाली स्थित है। पिछले हफ्ते भी ग्वालियर में भूकंप के झटकों की अफवाह के चलते लोग घरों से बाहर आ गए थे।