jhankar
ब्रेकिंग
एमपी के 10.54 लाख किसानों के खातों में पहुंचे फसल बीमा के 1460 करोड़ रुपये हंडिया : मां नर्मदा की नगरी में प्लास्टिक की 'नो एंट्री', सीईओ अंजली जोसेफ खुद उतरीं मैदान में... अब... नेता प्रतिपक्ष पर लगाए गए आरोप भाजपा की सुनियोजित साजिश, निष्पक्ष जांच तक कांग्रेस करेगी परिषद बैठको... एमपी में खुलेंगे 45 नए नर्सिंग कॉलेज, मिलेंगी 30 हजार सीटें: मान्यता प्रक्रिया शुरू हरदा के सनफ्लावर स्कूल में दस्तावेजों का खेल! मार्कशीट में फेल, टीसी में पास; डीईओ से जांच की मांग नरसिंहपुर हादसा: हाईवे किनारे सेल्फी ले रहे 6 दोस्तों को हाईवा ने कुचला, सभी की मौत भोपाल में मंत्री परिषद की बैठक: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता को मंजूरी, इस्लामनगर में लिया ऐति... नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान  वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक में टक्कर के बाद लगी आग, 6 लोगों की मौत 36 घंटे में रहटगांव पुलिस की बड़ी सफलता: अपहृत 13 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

MP Breking News : पारद शिवलिंग में साक्षात शिव का वास होता है , जिनकी पूजा अर्चना से मनुष्य को सुख, सौभाग्य, आयु, आरोग्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। शहर ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के कारण विश्व विख्यात है। लेकिन पुराणों में उल्लेखित महाकाल वन में ऐसे अनेक शिवलिंग विराजित हैं, जिन की पूजा अर्चना से मनुष्य चारों पुरुषार्थ को प्राप्त कर सकता है। इन्हीं लिंगों से एक है, पारद शिवलिंग। मान्यता है पारद शिवलिंग में साक्षात शिव का वास होता है। इसके दर्शन मात्र से मनुष्य को सुख, सौभाग्य, आयु, आरोग्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है|

विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग

शिप्रा के नृसिंह घाट के समीप श्री सिद्धआश्रम में श्री पारदेश्वर महादेव का भव्य मंदिर है। इस मंदिर में ढाई टन पारे से निर्मित विशाल शिवलिंग विराजित है। मान्यता है|यह विश्व का सबसे बड़ा पारद शिवलिंग है।वर्ष 2004 में महामंडलेश्वर स्वामी डा.नारदानंदजी महाराज ने इस शिवलिंग की स्थापना की थी। प्रतिदिन सैकड़ों भक्त यहां पारद शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं।

- Install Android App -