मकड़ाई समाचार हरदा।जहां जिला एक और वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री,कमिश्नर ने जिला कलेक्टर को बधाई शुभकामनाएं दी है तो वही दूसरी ओर खिरकिया विकासखंड के आदिवासी क्षेत्र के वनग्राम चिकलपाट में एक भी ग्रामीण ने वैक्सीन नही लगवाई है। वनक्षेत्र में ग्रामीणो की अशिक्षा व अज्ञानता के कारण ऐसा हो रहा है।
21 मई को यहां पर वैक्सीन के लिए रखे गए कार्यक्रम में वैक्सीन लगवाने एक भी ग्रामीण नही पहुंचा। वही यहां पर स्वास्थ्य विभाग का अमला आशा कार्यकर्ता आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने समझाईश दी हैं।अफवाहो के चलते ग्रामीण वैक्सीन लगाने से डरे हुए हैं। वनग्राम चिकलपाट की आबादी करीब एक हजार है। जहां पर व्यस्क लोगो की संख्या आधी हैं। इस मामले में बीएमओ डा. विश्वकर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा ग्रामीणों को समझाने के प्रयास किया हैं। अगस्त माह में वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।ग्रामीणों को वैक्सीन से होने वाले फायदो से अवगत करायेगे।

