jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP breking news :: त्रिकालदर्शी श्री रामलला सरकार का नरसिंहपुर में शनिवार को लगा दिव्य दरबार

मकड़ाई एक्सप्रेस भोपाल | अयोध्या के आचार्य पुरुषोत्तम दास श्री रामलला सरकार के नाम से देश दुनिया में विख्यात है। शनिवार को उनका दिव्य दरबार नरसिंहपुर जिले में लग रहा है। उनका दावा है के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं के तीन पीढ़ियों का लेखा-जोखा राम जी की कृपा से वह बता देते हैं। लाखों श्रद्धालु उनके कृपा पात्र हैं उनका गुणगान करते हैं। भोपाल आगमन पर शुक्रवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि राम जी की कृपा से उनको सिद्धि प्राप्त है। भगवान राम नाम का जप मानव के सारे दुखों को मिटाते हैं। उनका दावा है कि देश दुनिया के सैकड़ों मामले निपटा चुके हैं। उनकी भविष्यवाणी भी जनमानस में चर्चा का विषय है।

- Install Android App -

नरसिंहपुर में शनिवार को लगा दरबार

श्री रामलला सरकार का दरबार शनिवार को नरसिंहपुर में लगा। दरबार में हजारों लोगों के आने की संभावना है। बातचीत में श्री रामलला ने कहा की भगवान राम की कृपा से निश्चित ही प्राप्त है। भगवान का जप सारे दुख और क्लेश को मिटाता है। नरसिंहपुर में दिव्य दरबार में शामिल लोगों को भगवत कृपा से तीन पीढ़ियों की बात बताने का दावा किया है। कार्यक्रम की तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। विशाल पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सरकार के भक्तों का दावा है कि उनके पंडाल में पहुंचने पर उनका सान्निध्य प्राप्त होने पर उनके समस्याओं का समाधान हो जाता है। भोपाल में वह अपने शिष्यों के साथ आए हुए हैं। श्री रामलला सरकार ने बताया कि जल्द ही भोपाल में भी उनका दिव्य दरबार लगेगा।