jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP Crime News : विधवा भाभी और उसके बेटे के साथ देवर ने किया कुकर्म, पुलिस ने भेजा जेल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24, ग्वालियर| घासमंडी में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने शिकायत करने की बात कही तो उसे धमकाकर चुप करा दिया गया। आरोपी ने महिला के 13 वर्षीय बेटे के साथ भी कुकर्म किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल पहुंचा दिया है।

थाना प्रभारी उपेन्द्र छारी ने बताया कि घासमंडी में रहने वाली 36 वर्षीय महिला के पति की 2018 में मौत हो गई थी, जिसके बाद उसकी मांग से महिला देवर के साथ रहने लगी। महिला ने शिकायत में बताया कि छह माह पहले उसके देवर ने किसी और महिला के साथ शादी कर ली थी, जिसके बाद उसका महिला से विवाद होने लगा। घरवालों ने महिला को समर्थन नहीं दिया और उसके देवर ने महिला और उसके बेटे को घर से निकाल दिया।

महिला ने शिकायत की है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके 13 साल के बेटे के साथ एक साल पहले अश्लील आचरण किया गया था। लेकिन जब आज बेटे ने बताया तो शिकायत करने आई हूं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया और उसे जेल पहुंचा दिया है।