jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

कलशयात्रा के साथ बालागांव बालेश्वर धाम में आज से शिवमहापुराण का हुआ शुभारंभ

सिर पर कलश धारण करने से श्रद्वालु की आत्मा पवित्र होती है

- Install Android App -

मदन गौर की कलम से✍🏻 हरदा। जिले के समीपी ग्राम बालागांव बालेश्वर धाम की धरा पर आज से नौ दिवसीय शिवमहापुराण का हुआ शुभारंभ आयोजन आयोजक राजू नर्मदा प्रसाद गोस्वामी परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत शिवमहापुराण के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रहीं थीं। कलशयात्रा का गांव की गलियों फूलों से जगह जगह स्वागत सत्कार किया डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके कथाचार्य पंडित राजेश जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा कराने वाले जिजमान परिवार का जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। जो भी भक्त भागवत कथा का श्रवण करता है उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। उन्होंने का कहा सिर पर कलश रखने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा पवित्र व निर्मल होती है।
ऐसे भक्तों पर भगवान की विशेष कृपा होती है। कलश यात्रा में  तीनों देव ब्रम्हा, विष्णु व महेश के साथ-साथ 33 कोटि देवी देवता स्वयं कलश में विराजमान होते हैं। वहीं कलश को धारण करने वाले जहां से भी ग्राम का भ्रमण करता है वहीं की धरा स्वयं सिद्व होती जाती है। जो अपने सिर पर कलश धारण करता है उसकी आत्मा को ईश्वर पवित्र और निर्मल करते हुए अपनी शरण में ले लेते हैं। जिनके तमाम रोग दोष विकारों का भगवान हरण कर देते है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन श्रद्धालु मौजूद थे।