jhankar
ब्रेकिंग
विद्यालयों में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन खुशियों की दास्तां : किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, हंडिया में अमावस्या पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर मोहाली के स्कूल में ई-मेल से मिली बम की धमकी अटल वयो अभ्युदय योजना अंतर्गत वृद्धाश्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं थेरेपी शिविर आयोजित विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर

MP Crime News : अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी को ब्लैकमेल करने वाले’ 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र. : अश्लील वीडियो बनाकर व्यापारी को ब्लैकमेल करने वाले’ 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा सभी आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।  इंटरनेट मीडिया पर महिला द्वारा लोगों से दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर अपने साथियों के साथ ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का शहर कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इसमें महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

- Install Android App -

पुलिस के अनुसार 29 अगस्त को गुना शहर के एक कपड़ा व्यवसायी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा था कि जुलाई महीने में मैसेंजर पर एक महिला का काल आया था, जिसने खुद को गुना निवासी बताते हुए कुछ परेशानियां साझा कीं और तीन हजार रुपये की मदद मांगी। दयाभाव के चलते नगद रुपये दे दिए। इसके पांच-छह दिन बाद उक्त महिला का फिर काल आया और अपनी तबियत खराब होने का बोलकर दवाई के लिए पैसों की मांग की। इस पर 2500 रुपये भी दे दिए। इसके बाद पांच अगस्त को महिला का फोन आया और बोली कि उसकी तबियत खराब होने से पैसे देने नहीं आ सकती इसलिए पैसे लेने कस्तूरबा नगर में सहेली के घर आने कहा। यहां उक्त महिला उसे मिली और पोर्च में बैठाकर चाय पिलाई। इसके पीते ही सिर चकराने लगा, तो महिला ने अंदर कमरे में लेटने कहा। इस दौरान महिला ने अश्लील हरकतें करते हुए संबंध बनाए। 22 अगस्त को किसी अज्ञात व्यक्ति का काल आया, जिसने अश्लील वीडियो भेजी। इसके बाद उक्त महिला एवं अज्ञात व्यक्ति द्वारा उससे वीडियो डिलीट करने के बदले तीन लाख रुपये देने का दबाव बनाया। न देने की स्थिति में वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।