jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

MP Crime News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

मां ने किया बेटी से छेड़छाड़ का विरोध,आरोपियो ने की डंडे से मां बेटी की पिटाई ; महिला का सिर फट गया और उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर पड़ोसी युवक और उसकी पत्नी ने मां.बेटी के साथ डंडे से मारपीट कर दी। इससे महिला का सिर फट गया और उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया। वारदात के बाद से आरोपित फरार है।छोला मंदिर थाना पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय महिला शंकर नगर में परिवार के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी 18 वर्ष की बेटी एक कपड़े की दुकान में काम करती है। रविवार शाम को युवती दुकान से घर लौट रही थीए तभी मोहल्ले में पड़ोसी शेरू रैकवार ने उसका रास्ता रोकते हुए अश्लील कमेंट्स किए। युवती ने यह बात घर आकर अपनी मां को बताई। इस पर युवती की मां शेरू को समझाइश देने पहुंची।शेरू की पत्नी भी वहां आ गई। शेरू और उसकी पत्नी ने महिला के साथ डंडे से मारपीट करना शुरू कर दी। मां को बचाने पहुंची बेटी को भी दोनों ने जमकर पीटा। इससे महिला को गंभीर चोट आई है। महिला के सिर में सात टांके लगाना पड़े हैं। वहीं उसका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। घटना के बाद आरोपित युवक और उसकी पत्नी वहां से फरार हो गए।